Prime Minister लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Prime Minister लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, अगस्त 27, 2025

राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेलीफोन कॉल की

 Posted On: 27 August 2025 at 8:32 PM by PIB Delhi

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब

*दोनों नेताओं ने यूक्रेन में संघर्ष के समाधान के लिए हाल के प्रयासों पर विचार विमर्श किया

*प्रधानमंत्री मोदी ने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया

*दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी और स्थिरता सहित प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की

नई दिल्ली: 27 अगस्त 2025: (PIB Delhi//इर्द गिर्द)::

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को आज फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने टेलीफोन कॉल की।

राष्ट्रपति स्टब ने यूक्रेन में संघर्ष के समाधान पर वाशिंगटन में यूरोप, संयुक्त राज्य अमरीका और यूक्रेन के नेताओं के बीच हुई हालिया बैठकों पर अपना आकलन साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

दोनों नेताओं ने भारत-फ़िनलैंड द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की भी समीक्षा की और क्वांटम प्रौद्योगिकी, 6G, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा और स्थिरता सहित उभरते क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

राष्ट्रपति स्टब ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र संपन्न करने के लिए फ़िनलैंड के समर्थन को दोहराया। उन्होंने 2026 में भारत द्वारा आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए भी समर्थन व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति स्टब को शीघ्र भारत आने का निमंत्रण दिया। नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

******//पीके/केसी/पीके/एसएस//(Release ID: 2161397)

बुधवार, मई 28, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक विशेष लेख साझा किया

प्रधानमंत्री कार्यालय//Azadi Ka Amrit Mahotsav//प्रविष्टि तिथि: 28 MAY 2025 at 1:18 PM by PIB Delhi

पूर्वोत्तर भारत में हुए बदलाव पर है यह विशेष लेख 

नई दिल्ली: 28 मई 2025: (पत्र सूचना कार्यालय//PIB Delhi//इर्द गिर्द डेस्क)::

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केन्द्रीय संचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा किया। श्री मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत अब सीमांत क्षेत्र नहीं, बल्कि सबसे अग्रणी क्षेत्र है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

"पूर्वोत्तर भारत अब सीमांत क्षेत्र नहीं रह गया है, बल्कि यह अग्रणी क्षेत्र बन गया है। केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia ने व्यापार, संपर्क के लिए रणनीतिक केंद्र के रूप में इस क्षेत्र के उदय और विकसित भारत के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर के दृष्टिकोण पर एक विस्तृत लेख लिखा है। इस पर एक नज़र डालें!"

***//एमजी/केसी/जेके/एसके//(रिलीज़ आईडी: 2131967)

शनिवार, अगस्त 24, 2019

प्रधानमंत्री ने बहरीन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

प्रविष्टि तिथि: 24 AUG 2019 5:10PM by PIB Delhi
मेरा उद्देश्‍य यहां बसे भारतीयों से भेंट करना 
प्रधानमन्‍त्री ने कहा ‘बहरीन की मेरी यात्रा शासनाध्‍यक्ष के रूप में, प्रधानमंत्री के रूप में हो सकती है, लेकिन मेरा उद्देश्‍य यहां बसे भारतीयों से भेंट करना और बहरीन के लाखों मित्रों से बातचीत करना है। आज जन्‍माष्‍टमी का पवित्र त्‍यौहार है। मुझे बताया गया कि खाड़ी क्षेत्र में जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर कृष्‍ण कथा सुनाने की परंपरा आज भी है। कल मैं श्रीनाथ जी के मंदिर जाऊंगा और आप सभी लोगों और आपके मेजबान देश की समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना करूंगा’।
प्रधानमन्‍त्री ने कहा ‘मैं जानता हूं कि आप और भारत के श्रद्धालु किस प्रकार से इस त्‍यौहार को श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाते हैं। यह खुशी की बात है कि कल इस मंदिर का पुनर्निमाण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा’।
प्रधानमन्‍त्री ने कहा कि भारतीयों की ईमानदारी निष्‍ठा और क्षमता और बहरीन के सामाजिक आर्थिक जीवन में उनके योगदान के कारण बहरीन में भारतीयों के प्रति सद्भाव है। प्रधानमन्‍त्री ने कहा, ‘आप लोगों ने अपने कठोर परिश्रम से यहां अपने लिए स्‍थान बनाया है। हमें इस सद्भावना को मजबूत बनाना होगा। मैं जब कभी भी यहां सरकार के भारतीय सहयोगियों, यहां व्‍यवसाय करने वाले लोगों, यहां बसे लोगों, यहां काम करने वाले लोगों की प्रशंसा सुनता हूं, मेरा मन खुशी से भर जाता है।
प्रधानमन्‍त्री ने कहा कि आज भारत में लगभग प्रत्‍येक परिवार बैंकिंग सेवाओं से जुड़ा हुआ है। मोबाइल फोन, इंटरनेट भारत के सामान्‍य परिवार की पहुंच के भीतर है। दुनिया में सबसे सस्‍ता इंटरनेट डेटा भारत में उपलब्‍ध है। इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे भारत में अधिकतर सेवाएं डिजिटल दी जा सकें।
प्रधानमंत्री ने कहा प्रत्‍येक भारतीय को यकीन होने लगा है कि भारत के सपनों, उम्‍मीदों और आकाक्षांओं को पूरा किया जा सकता है। प्रधानमन्‍त्री ने कहा, ‘हमारे लक्ष्‍य काफी ऊंचे है, लेकिन जब आपके पास 130 करोड़ लोगों की भुजाएं हों, आप प्रोत्‍साहित होते हैं। भारत आज  न केवल सरकार के प्रयासों से बल्कि करोड़ों भारतीयों की भागीदारी से आगे बढ़ रहा है। सरकार केवल स्‍टीयरिंग पर है, देश की जनता ही एक्‍सीलरेटर दबा रही है।
उन्‍होंने कहा कि भीम ऐप, यूपीआई और जनधन खाते ने भारत में बैंकिंग तक आम नागरिकों की पहुंच बना दी है। हमारा रूपे कार्ड अब दुनियाभर में लेन-देन का प्राथमिक माध्‍यम बन गया है। अब हमारे रूपे कार्डों को दुनियाभर में बैंकों और बिक्रेताओं द्वारा स्‍वीकार किया जाता है।
प्रधानमन्‍त्री ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि आप जल्‍द ही बहरीन में रूपे कार्ड से लेन-देन कर सकेंगे। रूपे कार्ड के इस्‍तेमाल के लिए आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए। हमारा इरादा आप लोगों को भारत में अपने घर पर धनराशि भेजने के लिए रूपे कार्ड की सुविधा प्रदान करना है। अब आप यह कह सकेंगे कि बहरीन-रूपे से भुगतान।
उन्‍होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमारा प्रयास रहा है कि विदेशों में रह रहे करोड़ों भारतीयों और देश में रह रहे 130 करोड़ भारतीयों का सिर हमेशा ऊंचा रहे। आज यदि भारत दुनिया को सम्‍मान से देखता है, तो इसका एक बड़ा कारण आप जैसे लाखों साथी हैं।
भारत में विकास की चर्चा करते हुए, उन्‍होंने कहा कि समेकित गतिशीलता के लिए भारत ‘एक देश एक कार्ड’ की दिशा में बढ़ रहा है। पूरा भारत ‘एक देश एक ग्रेड’ और जीएसटी के रूप में ‘एक देश एक कर’ से जुड़ गया है। भारत में जीवन और व्‍यवसाय को सुगम बनाने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। सभी समाधानों का अविष्‍कार भारत के युवाओं ने किया है। भारत के युवा वैश्विक एप्‍लीकेशनों के साथ स्‍थानीय समाधान ढूंढने के लिए काफी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। भारत की प्रतिभा को दुनियाभर में पहचान मिल रही है। उनकी प्रतिभा वैश्विक परियोजनाओं और संस्‍थाओं में आश्‍चर्यजनक कार्य कर रही है। छोटे से बजट में चन्‍द्रयान जैसी उपलब्धियां हासिल करने को लेकर भारत के वैज्ञानिकों की दुनिया में सराहना की जा रही है। यह गुण न केवल हमारे लिए फायदेमंद है बल्कि हमारी पहचान भी है। हम बजट पर ही ध्‍यान केन्द्रित नहीं करते बल्कि हमारे अंदर अपने लक्ष्‍य को हासिल करने की इच्‍छा शक्ति है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 में भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लेगा। मेरा आपसे आग्रह है कि आप अपने स्‍तर पर कुछ नई प्रतिज्ञाएं लें। आप फैसला कीजिए कि प्रत्‍येक व्‍यक्ति हर वर्ष बहरीन के अपने कुछ मित्रों को भारत के खूबसूरत पहाड़ी स्‍थानों से लेकर समृद्ध अध्‍यात्‍म और सांस्‍कृतिक विरासत को देखने के लिए भारत यात्रा करने के लिए प्रेरित करेगा। हमने शपथ ली है कि हम भारत को 2022 तक प्‍लास्टिक के एकल इस्‍तेमाल से मुक्‍त कर देंगे।
प्रधानमन्‍त्री ने कहा, ‘’आइये भारत और बहरीन अपने साझा मूल्‍यों और हितों की दिशा में मिलकर कार्य करें। भारत और बहरीन प्राचीन सभ्‍यता वाले आधुनिक देश हैं। दोनों देशों में काफी संभावनाएं हैं। मुझे पूर्ण विश्‍वास है कि बहरीन में मेरे भारतीय साथी भारत-बहरीन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संबंधों और संभावनाओं के इस बंधन को मजबूत बनाएंगे’’।       
***
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/केपी/एमबी – 2629  
(रिलीज़ आईडी: 1582968) आगंतुक पटल : 87 

मंगलवार, सितंबर 02, 2014

प्रधानमंत्री मोदी ने की नेता जी के सबसे पुराने साथी के साथ मुलाक़ात

02-सितम्बर-2014 19:43 IST
भारतीय समुदाय के समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन यादगारी रहा 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 02 सितंबर, 2014 को जापान के तोक्यो में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सबसे पुराने साथी रहे 99 वर्षीय साइशिरो मिसुमी से मुलाकात करने पहुंचे। (पसूका-हिंदी इकाई)
The Prime Minister, Shri Narendra Modi reaches out to 99 year old Saichiro Misumi, Netaji's oldest living associate in Japan, in Tokyo, Japan on September 02, 2014
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जापान के तोक्‍यो में एक स्‍वागत समारोह के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्‍होंने जापान की यात्रा को सफल बताया और जापान द्वारा की गई 3.5 ट्रिलियन येन के निवेश की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्‍होंने छह भारतीय कम्‍पनियों पर लगाई गई पाबंदी को हटाने का भी जिक्र किया और कहा कि ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि दोनों देशों के आपसी रिश्‍ते विश्वास के मजबूत धागे पर आधारित हैं। प्रधानमंत्री ने वाराणसी-क्योतो साझेदारी नगर सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर किए जाने पर भी संतोष जताया और उम्‍मीद जताई कि वाराणसी भी क्‍योतो जैसे एक आधुनिक धरोहर नगर के रूप में उभरेगा।

प्रधानमंत्री ने जिक्र किया कि उन्‍होंने जापान के सम्राट अकिहितो और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे दोनों को ही बतौर भेंट भगवत गीता दी है।

महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती यानी 2019 तक स्‍वच्‍छ भारत के अपने विजन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने जापान में भारतीय समुदाय के हर परिवार से आग्रह किया कि वे जापान से प्रत्‍येक वर्ष पांच जापानी परिवारों को भारत की यात्रा करने के लिए प्रेरित करें। उन्‍होंने जापान में भारतीय समुदाय से गवर्नेंस पर हाल ही लांच की गई ‘माईगव. इन’ वेबसाइट पर सुझाव देने की भी अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी निश्चित रूप से एशिया की सदी होगी लेकिन यह क्‍या आकार लेता है, यह इस पर निर्भर करेगा कि भारत और जापान के बीच रिश्‍ते किस प्रकार पनपते हैं, यह किन मूल्‍यों को बढ़ावा देता है और यह विश्‍व को किस दिशा में ले जाता है। उन्‍होंने जापान में भारतीय समुदाय से इस परिपेक्ष्‍य में इनकी अहमियत की सराहना करने का आग्रह किया।
वि. कासोटिया/एएम/आरआरएस/एसएसके-3471

मंगलवार, फ़रवरी 26, 2013

रेल बजट पर बधाई

26-फरवरी-2013 17:58 IST
प्रधानमंत्री ने की रेल मंत्री पवन कुमार बंसल की सराहना 
रेल बजट पर अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने रेल मंत्री श्री पवन कुमार बंसल की सराहना की है और कहा है कि श्री बंसल ने अपने रेल बजट में यात्रियों के लिए सेवाओं में वृद्धि करने और उनमें सुधार करने की महत्वपूर्ण मांगों को पूरा किया है और इसके साथ-साथ अपने विभाग के खर्च पर भी नियंत्रण किया है। यह एक सुधारवादी और प्रगति उन्मुखी बजट है, जो रेलवे की वित्तीय स्थिति की यथार्थवादी तस्वीर प्रस्तुत करता है। रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और क्षमता विस्तार के मार्ग को प्रशस्त करने के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवीन तरीके अपनाने के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। (PIB)
***
मीणा/राजगोपाल/संजना-719

रेल बजट पर और विस्तृत खबरें देखें रेल स्क्रीन पर बीएस यहाँ क्लिक करके