गुरुवार, जून 22, 2023

बहुत लोकप्रिय और आकर्षक है कुम्भकर्ण पर्वतमाला

नेपाल में कंचनजंगा पहाड़ों के साथ ही स्थित है


मोहाली
: 23 जून 2023: (इर्द गिर्द डेस्क//सहयोग टूर्ज एंड ट्रेवेल्स):: 

जब भगवान श्री राम और रावण में भयानक युद्ध शुरू हुआ तो हर दिन हर पल सनसनी भरा होता था कि न जाने आज क्या होगा .जब रावण के सभी योद्धा हार कर बारी बारी से मारे जाने लगे तो रावण को अपने उस भाई की याद आई जो सोया हो रहता था। उसे वरदान की बजाए वास्तव में निन्द्रासन का श्राप ही मिला हुआ था जिस वजह से वह सोया ही रहता था।  पौराणिक कथा के अनुसार कुंभकरण ने ब्रह्मा जी को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या की थी। लेकिन जब वरदान मांगने का सुअवसर आया तो माता सरस्वती उसकी जीभ पर आ कर बैठ गईं, जिसके कारण उसकी जबान फिसल गई और उसने इंद्रासान की बजाए निद्रासन मांग लिया। 

तस्वीर विकिपीडिया से साभार By Jankovoy - Own work,7

इसे सबसे पहले रावण ने महसूस किया कि निन्द्रासन तो एक तरह से श्राप ही हो गया।  बाद में कुम्गभकरण को भी अपनी गलती का अहसास हुआ तो रावण के कहने पर ब्रह्मा जी ने उसे छह माह तक सोने का वरदान दे दिया। इस वरदान के साथ ही व्रह्मा जी ने ये चेतावनी भी दे दी कि इसके बाद वह केवल एक दिन के लिए उठेगा। इस एक दिन के बाद फिर सो जाया करेगा। चेतावनी में पूरी तरह सपष्ट शब्दों में कहा गया था कि यदि इस से पहले कुंभकरण उठेगा या उसे उठाया जाएगा तो तो उसकी मृत्यु हो जाएगी। इसके बावजूद हालत ऐसे बने थे कि कुम्भकरण को उठाना ही एक मात्र विकल्प बचा था। बहुत आकर्षक है कुंभकर्ण पर्वतमाला  

गौरतलब है कि कुंभकरण भी रावण की तरह ज्ञानी था। उसकी साधना कम नहीं थी। कुंभकरण के बारे में कहा जाता है कि वो अत्यंत विद्वान था।  उसे भी वेद, शास्त्र आदि की पूरी जानकारी थी। इस संबंध में शोघ करें तो पता चलता है कि जब कुंभकरण जागता था तो उस दौरान भी वह शोध कार्य किया करता था।  कुम्भकरण के बारे मैं बहुत कुछ इतना अच्छा भी है कि वह आम लोगों के सामने नहीं आ सका।  

विदित हो कि कुंभकर्ण के पिता का नाम ऋषि विश्रवा था। कुंभकरण भूत और भविष्य का भी ज्ञाता था। इसीलिए उसने रावण को कई बार समझाने की भी पूरी कोशिश की लेकिन रावण ने उसकी एक न मानी। हालाँकि उसे नींद से उठाना भी आसान नहीं हुआ करता था लेकिन लंका पर संकटकाल आ चूका था। स्थाथिति गंभीर बन चुकी थी।  इस लिए हर ढंग तरीका प्रयोग कर के उसे उठाया गया।  

जब उसे उठाने में कामयाबी मिल गई तो उसे भोजन करवाना आवश्यक  हुआ करता था। यह भोजन भी कोई छोटी समस्या नहीं थी।  उसे भोजन वगैरा करवा कर सारी समस्या बताई गई की लंका संकट में है। 

इस पर रावण के भाई कुम्भकरण ने रावण की आलोचना भी की और उसकी नीतियों को भला बुरा भी कहा। लेकिन भाई होने के नाते उसने युद्द में जाना स्वीकार कर लिया। श्रीमान कुम्भकरण को युद में जाते हुए देख कर लंका की जनता भी उत्साह में आ गई। इतने विराट शरीर वाला बाहुबली जब लंका की गलियों और बाज़ारों में चल रहा था तो किसी पर्वत से कम नहीं लग रहा था। उसकी विशाल और शक्तिशाली भुजाएं युद्ध में भय का माहौल बना रही थी। 

युद्द के मैदान में श्री राम की सेना को अपने पांवों के नीचे कुचलते हुए उसने त्राहि त्राहि मचा दी। युद्ध क्षेत्र में जाते ही उसने कोहराम मचा दिया। हर तरफ उसने तबाही मचा रखी थी। श्री राम की सेना का कोई भी योद्धा उसे मारने में सक्षम ना था। संकट विकराल था। तब स्वयं श्री राम ने कुंभकरण से युद्ध किया और उसका एक हाथ काट कर उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। 

यह बात तो भगवान श्री राम ने भी मानी कि न भूतो न भविष्यति।  कुम्तीभकरण जैसा न कोई पहले था न ही कभी  होगा। एक विशेष तीर के माध्यम से महान योद्धा कुम्भकरण के कटे हुए सिर को दूर पहाड़ी पर रखवा दिया। कहते आज भी हिमालय की कंचनगंगा पहाड़ी के पास एक पहाड़ है जो नेपाल में स्थित है। उसका नाम कुंभकरण हैं ये वही पहाड़ी है जहां पर कुंभकरण का सिर गिरा था। नेपाल में स्थित कुंभकरण पर्वत हिंदी में 

उल्लेखनीय  है कि कुम्भकरण पर्वत, जो नेपाल में स्थित है, हिमालय की एक प्रमुख पर्वतमाला है। इसका अपना ही गौअर्यव भी है और महत्व भी। यह पर्वत नेपाल तथा चीन (तिब्बत) की सीमा पर स्थित है और अपनी विशालता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। यहाँ पर्यटकों का लगाव बहुत अच्छा है। 

इसकी चर्चा करें तो पता चलता है कि कुंभकरण पर्वतमाला को मुख्य रूप से तीन पहाड़ीय शिखरों से दूर रह कर भी पहचाना जा सकता है। मान्यता है। इनमें से सबसे ऊँचा शिखर जिसे कुंभकरण शिखर भी कहा जाता है, की ऊँचाई लगभग 8,586 मीटर (28,169 फीट) है। इसी पर रखा गया था कुंभकरण का कटा हुआ। दुसरे शिखर का नाम कर्णाली शिखर है, जो 7,925 मीटर (26,001 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है। इसे देख कर एक विशेष किस्म का सौन्दर्य बोध जागता है। तीसरे  शिखर का नाम राजारानी शिखर है, जो 7,711 मीटर (25,299 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है। इन तीनो शिखरों  इस जगह की अलग किस्म की पहचान भी बनती है। यहां आने वाले पर्यटक इसे दूर से ही पहचान जाते हैं। 

यहां प्राकृति की सुंदरता भी देखने वाली होती है।  कुंभकरण पर्वतमाला वनस्पति और वन्यजीवों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। यहां पेड़ पौधों, फूलों, जन्तुओं और पक्षियों की विविधता भी बहुत नज़दीक देखी जा सकती है। इसके अलावा, यहां के धरती के नीचे के क्षेत्रों में सफेद हिमाच्छादित पर्वतीय चोटियाँ, ग्लेशियर्स, झीलें और नदियाँ भी बहुत खूबसूरती में नज़र आती हैं। 

कुंभकरण पर्वतमाला यात्रियों के बीच लोकप्रिय है, जो इसके प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए आते हैं। पर्वतारोहण, ट्रेकिंग, जंगल सफारी, और पर्यटनीय गाँवों का दौरा कुछ लोकप्रिय कार्यक्रम हैं। यहाँ आने वाले लोगों को आमतौर पर तिब्बती बौद्ध बिहारी जीवनशैली, धार्मिक स्थलों, और स्थानीय ग्रामीण संस्कृति का भी अनुभव करने का मौका मिलता है। बौद्ध तिब्बतिय साधकों से मिला कर यहां अध्यात्म और समाधि का भी अलौकिक सा अनुभव होने लगता है। मन की एकाग्रता बढ़ जाती है इंसान बहुत ही सहजता से ध्यान में उतरने लगता है। उसकी अध्यात्मिक उड़ान को यहाँ पंख मिलने का अहसास होने लगता है।  

शनिवार, जून 17, 2023

हमारे आसपास के क्षेत्रों में स्थित सैलानी स्थल भी होते हैं अच्छी जगह

 कम खर्चे में मिलते हैं सैर सपाटे के याद गारी अनुभव 


मोहाली
: 17 जून 2023: (इर्दगिर्द डेस्क टीम)::

दूरदराज के क्षेत्रों में एक सैलानी की तरह जाने की इच्छा और ललक अक्सर सभी के मन में बनी रहती है लेकिन बहुत दूर निकलने से पहले खुद से एक सवाल ज़रूर कीजिए कि क्या आपने आसपास के सैलानी स्थल देख लिए? बहुत अच्छा अनुभव होता है इन्हें देखने के मिशन में भी। नज़दीक होने के कारण खर्चा भी काम होता है और आपके आधार क्षेत्र में एक प्राकृतिक और भावनात्मक विस्तार भी आने लगता है। 

क्षेत्र और स्थान के अनुसार, आपके आसपास कई सैलानी स्थल हो सकते हैं। यह सारा सिलसिला और इनका अतापता आपके निवास स्थान के आधार पर बदल भी सकता है। हालांकि यहां आपके लिए कुछ प्रमुख सैलानी स्थलों का उल्लेख किया भी जा रहा है लेकिन यह बहुत संक्षिप्त है। यदि आपको ज़्यादा विवरण चाहिए तो आप हमारी टूर ट्रेवल गाईड टीम से भी सम्पर्क कर सकते हैं। 

उत्तर भारत में हिमालय दर्शन तो बहुत ही कमाल का अनुभव रहता है। यदि आप भारत में रहते हैं, तो हिमालय एक प्रमुख सैलानी स्थल है। यदि आपका निवास उत्तर भारत है तो यह सब बहुत नज़दीक रहेगा। यहां आपको नेपाल, भूटान, और तिब्बत जैसे सुंदर पर्वतीय प्रदेश भी देखने को मिलेंगे जहाँ जाना किस्मत की बात ही कही जा सकती है। तिब्बत के लोगों से मिलना एक अध्यात्मकअनुभव भी है। हिमालय में जा कर पहुंचे हुए साधु संतों के दर्शन भी सम्भव हो सकते हैं। यदि के अंतर्मन में ऐसे संतों के दर्शनों की कोई प्यास है तो आपकी मनोकामना पूरी भी होगी। 

इसी तरह हिमाचल प्रदेश में शिमला बेहद कमल का है। शिमला भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और पर्वतारोहण के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। यहां पर्वतारोहण, ट्रेकिंग, और पर्वतीय वन्यजीवन का आनंद लिया जा सकता है। शिमला में साहित्य, कला और फिल्म निर्माण से जुड़ा हुआ भी बहुत कुछ है।  प्रदेश की राजधानी होने के कारण यहाँ अक्सर पत्रकार सम्मेलन भी होते रहते हैं और केंद्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लोग भी आए रहते हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी होते ही रहते हैं।  

इसी सिलसिले में देवदार गढ़ भी एक विशेष जगह है। उत्तराखंड, भारत में स्थित देवदार गढ़ भी एक लोकप्रिय सैलानी स्थल है। यहां बर्फ के मैदान, आकर्षक पर्वतीय झरने, और शानदार दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है। उत्तराखंड में पहुंच कर भी ऐसा लगने लगी जैसे कि देवभूमि में पहुँच गए हों। इस तरह की अनुभूति यहां बार बार होने लगती है। धार्मिक स्थलों की भूमि होने के कारण यहां बहुत सी धार्मिक और आध्यात्मिक टँगें भी महसूस होने लगती है। यदि आप संवेदनशील हैं तो आपको ऐसा भी लगने लगेगा कि जैसे स्वयंमेव ही ध्यान किसी शक्ति विशेष से जुड़ने लगेगा। 

इसी तरह चुनौतियों में रोमांच के मज़े ढूंढ़ने की बात करें तो एवरेस्ट बेस कैम्प ऐसे बहुत से अनुभवों का खज़ाना हो सकता है जहाँ बहुत कुछ मिल सकता है। ज़मीन की हकीकत पर खड़े हो कर आसमान की ऊंचाई छूने जैसा अहसास एक अनूठा अनुभव देता है। गौरतलब है कि एवरेस्ट पर्वतमाला, नेपाल में स्थित है और यहां एवरेस्ट बेस कैम्प वॉक एक प्रसिद्ध सैलानी यात्रा है। यह सैलानी यात्रा पर्वतारोहण का एक उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करती है। जोखिम और चुनौतियों को नज़दीक हो कर  शक्ति और क्षमता में वृद्धि ही होती है। 

इस चर्चा के साथ ही तानाह राता की चर्चा भी ज़रूरी है। अरुणाचल प्रदेश, भारत में स्थित तानाह राता एक अत्यंत सुंदर सैलानी स्थल है। यहां आपको वन्य जीवन, झरने, और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का मौका मिलेगा। यहां भी मिलेजुले और अनूठे अनुभव होंगें जो आपको बार बार यहाँ आने को प्रेरित करेंगे। 

सैलानी स्थलों और घूमने  मामलों में ये कुछ उदाहरण हैं जो बेहद दिलचस्प हैं। इनके इलावा भी आपके आसपास के क्षेत्र में अन्य सैलानी स्थल भी हो सकते हैं। आप अपने नजदीकी पर्यटन ब्यूरो या इंटरनेट से भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको हमारी टूर ट्रेवल टीम भी सहायता कर सकती है। 


गुरुवार, मई 11, 2023

कांग्रेस घोषणापत्र और हेट स्पीच पर प्रतिबन्ध: सन्दर्भ कर्नाटक

 11th May 2023 at 12:32 PM

राम पुनियानी का विशेष आलेख जो आप में जगाएगा नई सोच और नई दिशा  

भोपाल: 11 मई 2023: (राम पुनियानी//इर्दगिर्द)

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र (मई 2023) में कांग्रेस ने वायदा किया है कि अगर राज्य में उसकी सरकार बनी तो नफरत फैलाने वाले संगठनों पर प्रतिबन्ध लगाया जायेगा। पीएफआई पर पहले से ही प्रतिबन्ध लगाया जा चुका है। कांग्रेस ने संघ परिवार के सदस्य बजरंग दल को भी पीएफई के समतुल्य बताया है। 

इस बात पर हंगामा खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर वार्ड स्तर के नेताओं तक ने इसे चुनावी मुद्दा बना लिया है। एक तरह से उन्हें वह मैदान मिल गया है जिसमें खेलना उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। वे बजरंग दल को भगवान हनुमान के तुल्य बताने लगे हैं और मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह भगवान हनुमान को उसी तरह कैद करने का प्रयास कर रही है जैसे उसने भगवान राम को किया था। ज्ञातव्य है कि अब तक भाजपा चुनावों में भगवान राम के नाम का भरपूर इस्तेमाल करती आई है। 

कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि भगवान हनुमान की तुलना बजरंग दल से करना उनका अपमान है और भाजपा ने ऐसा करके हिन्दुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई है। कुछ लोगों ने यह भी याद दिलाया है कि प्रमोद मुत्तालिक की श्री राम सेने पर गोवा की भाजपा सरकार ने प्रतिबन्ध लगाया था। जब भाजपा स्वयं भगवान राम के नाम वाले संगठन को प्रतिबंधित कर सकती है तो बजरंग दल के मुद्दे पर हंगामा मचाने को अवसरवादिता के अलावा क्या कहा जा सकता है।  

भगवान हनुमान को देश के कई हिस्सों में श्रद्धा के साथ पूजा जाता है और तुलसीदास कृत ‘हनुमान चालीसा’ शायद सबसे लोकप्रिय प्रार्थनाओं में से एक है। हनुमान अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा और भक्ति के प्रतीक भी हैं। क्या बजरंग दल को हम किसी भी तरह बजरंगबली से जोड़ सकते हैं?   

समाज को धार्मिक आधार पर ध्रुवीकृत करने के लिए भाजपा की चुनावी सभाओं में ‘जय बजरंगबली’ के नारे लगाये जा रहे हैं।  किसी ने यह भी पूछा है कि जिन लोगों ने भारत के संविधान के नाम पर शपथ ली है, क्या वे सार्वजनिक मंचों से भगवानों के जयकारे लगा सकते हैं? अगर दूसरे धर्म में आस्था रखने वाले नेता ‘नारा ऐ तकबीर-अल्लाह हू अकबर’ का नारा आमसभाओं में बुलंद करें तो क्या यह उन्हें स्वीकार होगा?

बजरंग दल आखिर है क्या? वह विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) की एक शाखा है और विहिप, आरएसएस का अनुषांगिक संगठन है।  विहिप सन 1980 के दशक में अचानक चर्चा में आई जब उसने राम मंदिर का मुद्दा जोरशोर से उठाना शुरू किया। बजरंग दल का गठन विहिप की युवा शाखा के रूप में किया गया था ताकि पहले उत्तर प्रदेश और फिर देश के अन्य भागों में युवाओं को राममंदिर आन्दोलन से जोड़ा का सके। बजरंग दल ने ही कारसेवा और बाबरी मस्जिद को जमींदोज करने के लिए लड़कों को भर्ती किया। बाबरी मस्जिद के ध्वंस के लिए लोगों को गोलबंद करने में बजरंग दल की महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह संगठन हिंसा में यकीन रखता है। यह इससे भी साबित होता है कि लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा के दौरान उसने खून से भरा एक पात्र अडवाणी को भेंट किया था और उनके माथे पर रक्त का टीका भी लगाया था। हिंसा इस संगठन के रगों में है। 

बजरंग दल के मुखिया विनय कटियार, जो बाद में भाजपा सांसद बने, ने बाबरी ध्वंस की पूर्वसंध्या पर कहा था कि मस्जिद को मिटा दिया जायेगा और उसके मलबे तो सरयू नदी में बहा दिया जायेगा  . बाबरी मस्जिद के ध्वंस के बाद किस तरह की भयावह हिंसा पूरे देश में हुई थी यह हम सब को पता है। 

बजरंग दल वैलेंटाइन्स डे के भी खिलाफ था और देश के कई भागों में उसने इस दिन प्रेमी जोड़ों की पिटाई भी की. बाद में उसने लड़कियों के जीन्स पहनने पर भी आपत्ति जताई और महिलाओं के लिए एक ‘ड्रेस कोड’ भी बनाया. 

पास्टर ग्राहम स्टेंस और उनके दो मासूम बच्चों की जिंदा जला कर क्रूर हत्या को तत्कालीन राष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने “समय की कसौटी पर खरी उतरे सहिष्णुता और सद्भाव के मूल्यों के भयावह पतन” का प्रतीक बताते हुए कहा था कि “यह कुत्सित काण्ड दुनिया के सबसे काले कारनामों की सूची में शामिल होगा”. उस समय के केंद्रीय गृहमंत्री एल.के. आडवाणी ने इस अमानवीय घटना में बजरंग दल का हाथ होने से इंकार किया था परन्तु बाद में हुई जांच से पता चला कि बजरंग दल के एक सदस्य राजेंद्र पल उर्फ़ दारा सिंह ने इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया था. दारा सिंह इस समय आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। 

सन 2006 से 2008 के बीच देश में अनेक आतंकी हमले हुए. इसी दौरान, नरेश और हिमांशु पांसे नामक दो बजरंग दल कार्यकर्ता बम बनाते हुए मारे गए. घटनास्थल से कुर्ता-पायजामा और एक नकली दाढ़ी भी बरामद हुई. इसी तरह की घटनाएं देश के अन्य कई इलाकों में हुईं. सन 2019 की जनवरी में योगेश राज नाम के एक बजरंग दल कार्यकर्ता को बुलंदशहर में मरी हुई गाय से जुड़े एक मामले में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।  

हाल में रामनवमी पर हुई हिंसा के सिलसिले में बिहारशरीफ में बजरंग दल के कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

जहाँ तक पीएफआई का सवाल है, नफरत फैलाना और हिंसा करना उसकी प्रमुख गतिविधियों में शामिल रहा है. सन 2010 में केरल में ‘ईशनिंदा’ के नाम पर प्रोफेसर जोसफ के हाथ काटने की वीभत्स घटना हम सबको याद है। 

धर्म के नाम पर अपनी गतिविधियाँ चलाने वाले सभी संगठन असहिष्णु होते हैं, नफरत फैलाते हैं और हिंसा का सहारा लेते है. इस तरह के संगटनों में समानताएं भी होतीं हैं और अंतर भी। 

एक मौके पर राहुल गाँधी ने आरएसएस की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की थी। उन्होंने कहा था, “आरएसएस भारत के मिज़ाज को बदलने का प्रयास कर रहा है। देश में कोई ऐसा कोई अन्य संगठन नहीं है जो भारत की सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा करना चाहता है। मुस्लिम ब्रदरहुड भी अरब देशों में ठीक यही करना चाहता था. दोनों का लक्ष्य यही है कि उनकी सोच हर संस्था पर लागू होनी चाहिए और अन्य सभी विचारों को कुचल दिया जाना चाहिए। ” उन्होंने यह भी कहा कि, “मुस्लिम ब्रदरहुड पर अनवर सादात की हत्या के बाद प्रतिबन्ध लगा दिया गया था। उसी तरह, महात्मा गाँधी कि हत्या के बाद आरएसएस को प्रतिबंधित कर दिया गया था। सबसे दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही संगठनों में महिलाओं के लिए कोई स्थान नहीं है।”

इन दोनों संगठनों का काम करने का तरीका बेशक अलग-अलग है परन्तु वे समान इसलिए हैं क्योंकि उनकी नींव उनके धर्मों की उनकी अपनी समझ पर रखी गई है, वे इस सोच को समाज पर लादना चाहते हैं और यही सोच उनकी राजनीति का आधार भी है. वे आज़ादी, बराबरी और भाईचारे के मूल्यों के खिलाफ हैं. और हाँ, दोनों समाज में परोपकार के काम भी करते है.

पिछले कुछ दशकों में समाज में धार्मिकता बढ़ी है और धर्म के नाम पर राजनीति भी. समाज में दकियानूसीपन बढ़ा है और आस्था पर आधारित सोच हावी हुई है. नतीजा यह है कि धर्मनिरपेक्ष पार्टियाँ भी सांप्रदायिक ताकतों द्वारा धर्म के उपयोग को नज़रअंदाज़ नहीं कर पा रहीं हैं. तालिबान महिलाओं को कुचल रहा है. परन्तु क्या महिलाओं को जीन्स पहनने से रोकना या उन्हें बुर्का पहनने पर मजबूर करना भी तालिबानी सोच का कुछ नरम संस्करण नहीं है? (अंग्रेजी से रूपांतरण अमरीश हरदेनिया)

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

बुधवार, मई 10, 2023

ताज़ा ग़ज़ल//विजय तिवारी ‘विजय’

ताज़ा ग़ज़ल//विजय तिवारी ‘विजय’

जिसमें मिलेगी अतीत और आज की झलक 


लुधियाना: 12 फरवरी 2023: (हिंदी स्क्रीन डेस्क)::

भोपाल एक ऐसा शहर है जहां शिक्षा और साहित्य से जुड़े बहुत से लोग रहते हैं। बुलंद आवाज़ लेकिन बहुत ही सलीके से सच कहने वाले इन लोगों से मिल कर, इनका कलाम पढ़ कर लगता है जैसे भोपाल के जलवायु में ही कोई ऐसा जादू है जो कलम में इंकलाब ले आता है। वहां भोपाल जा कर इन लोगों के जनजीवन को नज़दीक से देखने का मन भी अक्सर होता है और कुछ समय इनके पास रहने का भी। बहुत ही गहरी बातें बहुत ही सादगी से कह जाते हैं ये लोग। कलम और कलाम की दुनिया में इनका कद बहुत ऊंचा ही बना रहता है इसके बावजूद मिलने वालों को इनकी विनम्रता और स्नेह हमेशां के लिए  अपना भी बना लेते हैं ये लोग। विजय तिवारी विजय  लम्बे समय से बहुत ही सादगी से बहुत ही गहरी बातों की शायरी  करते आ रहे हैं। उनकी शायरी सियासत की साज़िशों की बात भी करती है और जी टी रोड पर जीने को तरसती ज़िंदगी की बात भी। देखिए उनकी एक ग़ज़ल की झलक। आज के महाभारत में घिरे अभिमन्यु की चर्चा भी आपको इसी शायरी में मिलेगी और इसके साथ ही हिंदी की मधुरता और उर्दू की मिठास को एक दुसरे के नज़दीक लाने का ज़ोरदार प्रयास भी। मुशायरा कहीं भी हो उनकी हाज़री उसमें चार चाँद लगा देती है। उनकी कोशिश भी होती है कि निमंत्रण मिलने पर शामिल भी ज़रूर हुआ जाए। इसके बावजूद कभी कभी कोई मजबूरी आन ही पड़ती है तो उनके चाहने वाले उदास हो जाते हैं। आपको उनकी शायरी कैस लगी अवश्य बताएं। आपके विचारों की इंतज़ार रहेगी ही।  --रेक्टर कथूरिया 

कितनी मुश्किल से कटा दिन होश के मारों के बीच। 

शाम ए ग़म का शुक्रिया ले आई मयख़ारों के बीच ...


क्या कभी देखा है वो ग़ुब्बारा ग़ुब्बारों के बीच। 

पेट की ख़ातिर भटकता दौड़ता कारों के बीच...


रिंद ओ साक़ी जाम ओ पैमाना तलबगारों के बीच। 

आ गये सब ग़म के मारे अपने ग़मख़्वारों के बीच... 


चीख़ता ही रह गया मैं अम्न हूँ मैं अम्न हूँ। 

दब गई आवाज़ मेरी मज़हबी नारों के बीच...


बार ए ग़म से लड़खड़ाकर क्या गिरा मस्जिद में आज । 

यूँ घिरा जैसे शराबी कोई दींदारों के बीच...


मौसम ए तन्हाई में बहते हैं आँसू इस क़दर। 

दस्त में बहता हो जैसे झरना कुहसारों के बीच...


बज़्म ए जानाँ में मुझे देखा गया कुछ इस तरह। 

जैसे कोई ग़म का नग़मा कहकहाज़ारों के बीच...


या ख़ुदा अहल ए अदब में यूँ रहे मेरा वुजूद। 

एक जुगनू आसमाँ पर चाँद और तारों के बीच...


एक अभिमन्यु घिरा फिर धर्म संसद में ‘विजय’

रिश्तेदारों चाटुकारों और सियहकारों के बीच

                           ----विजय तिवारी ‘विजय’

चलते चलते विजय साहिब का ही एक और शेयर:

किसी के इश्क में दुनिया लुटा कर

सुखनवर हो गए हैं कुल मिलाकर! 

मंगलवार, फ़रवरी 07, 2023

पति के गुज़र जाने के बाद ही सामने आया ज़िंदगी का असली इम्तिहान

06 February 2023 at  21:17 

स्वरोजगार योजना से दिखाया यशोदा पटवा ने आजीविका में कमाल 

छिन्दवाडा: 06 फरवरी 2023: (इर्द गिर्द ब्यूरो)::

शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजना जरूरतमंद व्यक्तियों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। छिंदवाड़ा जिले की नगर परिषद चांद की श्रीमती यशोदा पटवा के लिए भी स्वरोजगार योजना संकट की घड़ी में बड़ा सहारा साबित हुई है। 

कोरोना महामारी में पति के गुजर जाने के बाद नगर परिषद चांद की स्वरोजगार योजना की मदद से ही उनकी आजीविका संभल सकी है और अब वे अपने रेडीमेड कपड़े के व्यवसाय को लगातार बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत हैं। उन्हें स्वरोजगार योजना के साथ ही नगर परिषद् के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न सुरक्षा
योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ प्राप्त हुआ है।  इसके लिए वे केंद्र शासन, मध्यप्रदेश शासन, जिला प्रशासन और नगर परिषद चाँद को धन्यवाद देती हैं। 

गौरतलब है कि चांद नगर की श्रीमती यशोदा ने दुर्भाग्य और गरीबी की इस अकस्मात मुसीबत के साथ एक जंग लड़ी भी है और जीती भी है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी में मेरे पति का स्वर्गवास हो गया। पति का साथ छूटने के बाद परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह मेरे ऊपर आ गई थी। 


पूर्व में मैं गांव-गांव घूमकर मनिहारी एवं मंगलसूत्र गुथाई का काम करके
अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी जिससे लगभग 4-5 हजार रूपए की मासिक आय होती थी, लेकिन कोरोना काल में मेरा व्यवसाय पूरी तरह से बंद हो गया। कोरोना के दौर में जो पाबंदियां लगीं उनके कारण गांव गांव घूमना सम्भव ही नहीं था। घरों में बंद  रहना ही जान बचने के लिए आवश्यक हो गया था। 

व्यवसाय बंद हो जाने का मानसिक तनाव भी बना रहता था। बचत राशि पास में कुछ नही थी, जैसे-जैसे पैसे का जुगाड़ कर के रेडीमेड कपडे की दुकान बाजार चौक चाँद में लगाना प्रारंभ किया जिससे 200-300 रूपए की आमदनी प्रतिदिन हो जाती थी। लगभग एक साल मैंने फुटपाथ पर दुकान लगाई। इसके बाद नगर परिषद चाँद के माध्यम से स्वरोजगार योजना का पता चला कि इसमें रोजगार स्थापित करने के लिए 2 लाख रूपए तक का ऋण कम ब्याज दर पर प्राप्त हो रहा है। 

इसके लिए मैने नगर परिषद में आवेदन किया और मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा चाँद से मुझे 2 लाख रूपए का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से मैंने सबसे पहले बाजार क्षेत्र में एक दुकान किराये से ली और उसमें किड्स वेयर, मेन्स वेयर और रेडीमेड कपड़ों से दुकान आरम्भ की। 

इस दुकान के माध्यम से मुझे अब प्रतिदिन 500-600 रूपए और प्रति माह लगभग 15 हजार रुपए की बचत हो जाती है। ऋण की मासिक किश्त और दुकान का किराया भी समय पर जमा कर देती हूं। बाकी रुपयों से परिवार का भरन-पोषण अच्छी तरह से हो जाता है और परिवार के साथ हँसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रही हूँ। पति के जाने के बाद शासन की योजना की मदद से ही मेरा जीवन पहले से बेहतर हो सका है, इसके लिए मैं शासन को धन्यवाद देती हूं।

इस तरह शासन की योजनाओं का लाभ ले कर सुश्री यशोदा पटवा ने अपनी किस्मत की लकीरों को ही बदल डाला। उसने दुर्भाग्य की रेखाओं को मिटा डाला और हिम्मत कर के अपनी मर्ज़ी की किस्मत खुद लिख दी। आप भी चाहें तो ऐसा कर सकते हैं। सत्ता की योजनाएं आप के लिए भी खुली हैं।