..बस कुछ रास्तों की चर्चा--कुछ मंज़िलों की-- Contact:medialink32@gmail.com WhatsApp Number +919915322407
शनिवार, जनवरी 07, 2012
शुक्रवार, जनवरी 06, 2012
11 से 20 जनवरी तक होगा अंतर्राष्ट्रीय नाटकों का मंचन
गुरु की नगरी अमृतसर में 14वें नाटक मेले का आयोजन
गजिंदर सिंह किंग//अमृतसर//6 जनवरी 2012
देश के सबसे बड़े एक्टिंग स्कूल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एन.एस.डी.) के तत्वाधान में गुरु नगरी अमृतसर में 11 जनवरी से 20 जनवरी के बीच 14वें थियेटर फेस्टिवल के दौरान अफ्रीका, पोलैंड, जापान, इटली, पाकिस्तान से भी कलाकार नाटकों का मंचन करेंगे, भारत रंग महोत्सव के दौरान 19 नाटकों का मंचन होगा.
देश के सबसे बड़े एक्टिंग स्कूल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एन,एस,डी) के तत्वाधान में गुरु नगरी अमृतसर में अफ्रीका, पोलैंड, जापान, इटली, पाकिस्तान के कलाकार 14वें थियेटर फेस्टिवल के दौरान नाटकों का मंचन 11 जनवरी से 20 जनवरी के बीच विरसा विहार व पंजाब नाटशाला में करेंगे, जब कि देश के कई नामी-गिरामी कलाकार नाटक महोत्सव में हिस्सा लेंगे, इस महोत्सव में मुबंई, दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई, इंफाल, कोलकाता इत्यादि शहरों की प्रमुख नाटक हस्तियां भाग लेंगी, इन नाटकों का मंचन शाम पांच बजे विरसा विहार व शाम सात बजे से पंजाब नाटशाला में होगा, रोजाना दो नाटकों का मंचन होगा, यह जानकारी प्रेस वार्ता दौरान देश के सबसे बड़े एक्टिंग स्कूल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एन.एस.डी.) की डायरेक्टर डा. अनुराधा कपूर व सुरेश भारद्वाज के अतिरिक्त केवल धालीवाल (नाटक कार) ने दी. डा. अनुराधा कपूर ने बताया, कि एन.एस.डी. का यह 14वां अंतरराष्ट्रीय थियेटर महोत्सव है, जिसमें कई देशों के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं, यह नाटक पहले दिल्ली में होंगे उसके बाद 11 जनवरी से 20 जनवरी के बीच इन नाटकों का मंचन विरसा विहार व पंजाब नाटशाला में किया जाएगा. इस महोत्सव में अफ्रीका, पोलैंड, जापान, इटली, पाकिस्तान से भी कलाकार नाटकों का मंचन करेंगे, जबकि देश के कई नामी-गिरामी कलाकार नाटक महोत्सव में हिस्सा लेंगे, इस महोत्सव में मुबंई, दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई, इंफाल, कोलकाता आदि शहरों की प्रमुख नाटक हस्तियां हिस्सा लेंगी.

शुक्रवार, सितंबर 09, 2011
अमृतसर में फूंका गया हूजी का पुतला
अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग
दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर हुए बम धमाके और उसके बाद मिली नयी धमकी ने आम जनता के आक्रोश को और बढ़ा दिया है. लोग आतंकवाद और उनके समर्थकों के खिलाफ अब खुल कर अपना रोष व्यक्त करने लगे हैं. लगता है कि जल्द ही यह आक्रोश किसी नए अभियान का रूप लेने वाला है. अमृतसर में आज विजय चौक पर आतकवाद विरोधी फ्रंट पंजाब के कार्यकर्ताओ ने एक ज़ोरदार प्रदर्शन किया. दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में हुए बम धमाके के विरोध में अफजल गुरु के समर्थक एवं हूजी का पुतला जला कर लोगों ने खुल कर अपना रोष व्यक्त किया. और पकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी करके अपना रोष प्रदर्शन किया. ज़बरदस्त नारेबाजी करते हुए इन लोगों ने संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु को जल्द से जल्द फांसी देने की अपील की.
सोमवार, अगस्त 29, 2011
अमृतसर में रोका गया नशे के तूफ़ान का एक और हमला
पंजाब स्टेट स्पेशल सेल ने पकड़ी 60 करोड की हेरोइन
अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग
पंजाब के स्टेट स्पेशल सेल को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उस ने पकिस्तान से आई नशे की एक बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की, उसके साथ ही स्पेशल सेल ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार करे 12 किलो हेरोइन बरामद की गयी है, जिस की अंतर राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत 60 करोड रूपए है
पंजाब के स्टेट स्पेशल सेल पुलिस ने एक सफ़ेद आल्टो कार समेत दो दोषी महिंदर सिंह और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया और उन से 8 किलो हेरोइन बरामद की गयी, यह दोनों आपराधी इस नशे की खेप को तीसरे अपराधी लखविंदर सिंह के साथ मिल कर किसी को देने जा रहे थे, तभी पुलिस ने तीसरे अपराधी लखविंदर को गिरफ्तार कर किया, जिसके पास से 4 किलो हेरोइन बरामद की, स्टेट स्पेशल सेल पुलिस के गिरफ्त में आये यह वह शातिर है, जो देश की जड़ों को खोखला कर रहे है दरअसल यह वह अपराधी है, जो पकिस्तान से नशे की खेप को ला कर देश के अलग अलग हिस्सों में भेजते थे, पुलिस को एक गुप्त सूचना के मिली थी, कि पकिस्तान से नशे की बड़ी खेप भारत में आयी है.
स्टेट स्पेशल सेल पुलिस ने नाके दौरान इन तीनो को गिरफ्तार कर 12 किलो हेरोइन बरामद की है, दरअसल इन तीनो गुनेह्गारों का जुर्म की दुनिया से कोई रास्ता नया नहीं है, इस गिरोह का मुख्य मास्टर माइंड लखविंदर सिंह पहले भी हेरोइन की तस्करी में सजा काट चुका है, इस से पहले डी,आर,आई विभार ने लखविंदर सिंह को 3 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था, जिस में वह 8 साल की सजा काट चुका है, उस के बाद जब स्टेट स्पेशल ओपरेशन सेल ने 2010 में 28 किलो हेरोइन के साथ राजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया तब भी वह इस नशे की खेप में शामिल था, यह ही नहीं इस गिरोह का दूसरा सदस्य मोहिंदर सिंह को जम्मू पुलिस ने 4 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया, साथ ही उस के बाद इस के बाद 1997 में कस्टम विभाग ने जब 50 किलो हेरोइन पकड़ी उस में भी इस का नाम आया था, वहीँ इस गिरोह का तीसरा सदस्य राकेश कुमार पर भी जाली करंसी का मामला दर्ज है, जो कि जेल से परोल पर आया था और उस के बाद फरार था, यह जानकारी पंजाब के स्टेट स्पेशल सेल के ऐ, आई, जी डाक्टर कौस्तुब शर्मा ने प्रेस दौरान दी और उन्होंने इन तीनों आपराधियों बारे जानकारी देते हुए बताया, कि इन तीनों आपराधियों का सम्बन्ध पकिस्तान से है और यह लोग पकिस्तान से नशे की तस्करी करते थे और साथ ही यह तीन लोग इस स्मगलिंग के धंधे के सब से पुराने खिलाड़ी है, वहीँ उन्होंने कहा, कि इन के पकडे जाने से पकिस्तान के साथ तस्करी के सम्बन्धों पर कई बड़े खुलासे हो सकते है
फिलहाल पुलिस ने चाहे इन तीन अपराधियों को 60 करोड की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, लेकिन इन के पकडे जाने से यह बात तो साफ़ है, कि कहीं न कही देश की सरहद पर कोई ऐसी सेंध है, जिस के कारण यह आरोपी पकिस्तान से हेरोइन भारत में लाते है, वहीँ पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है, कि नशे की यह खेप देश के किस हिस्से में देने जा रहे थे.
रविवार, अगस्त 28, 2011
महिला खिलाडियों को क्रिकेट प्रशिक्षण
साउथ अफ्रीका से बुलाए गए कोच
अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग:
देश में महिला क्रिकेट को बढाने के लिए कई प्रयास किये जाते है, लेकिन आज भी महिला क्रिकेट टीम उस स्तर तक नहीं पहुँच सकी, लेकिन अब इस क्रिकेट के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए अमृतसर क्रिकेट प्रशासन ने एक विशेष रास्ता अख्तियार किया है, जिस के चलते अब अमृतसर की महिला खिलाडियों को प्रशिक्षण देने के लिए साउथ अफ्रीका से कोच बुलाए गए है, जिस से की माहिला क्रिकेट को बढावा मिल सके.
भारत की स्टार महिला क्रिकेटर अंजुमन चोपड़ा देश के लिए कई बार इन्होने देश का नाम माहिला क्रिकेट में रोशन किया है, लेकिन अब वह एक संस्था वोमेन क्रिकेट वर्ल्ड के सहयोग से अमृतसर में महिलाओं के लिए एक विशेष उपहार ले कर आयी है, जिस के तहत लेवल तीन की एक विशेष कोच को साउथ अफ्रीका से बुलाया गया है, जिस से महिला क्रिकेट को एक नई दिशा मिलेगी, उन का कहना है, कि आज देश में महिला क्रिकेट के अंतर राष्ट्रीय मैच बहुत कम होते है, जिस कारण महिला क्रिकेट को वह मुकाम हासिल नहीं हो सका, जिस कारण खिलाडियों में प्रतिभा कम होती है, वहीँ आज इस के तहत साउथ अफ्रीका से एक विशेष महिला कोच को यहाँ लाया गया है, जो कि अमृतसर क्रिकेट एसोसीएशन के साथ मिल कर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है, साथ ही उन का कहना है, कि जिस के तहत अंतर राष्ट्रीय कोच इन को प्रशिक्षण देगा, वहीँ उन का कहना है, कि वह भी एक खिलाडी है और वह जानती है, कि कोचिंग की एक खिलाड़ी के लिए क्या महत्वता होती है, वहीँ उन का कहना है, कि क्रिकेट जितनी ज्यादा खेली जाए गी उतनी अच्छी है, जिस के चलते ज्यादा से ज्यादा मैच करवाए जाये, ताकि क्रिकेट को बढावा मिल सके और महिला क्रिकेट भी आगे बढ़ कर खेल सके.
वहीँ दूसरी और इस पूरे मामले में विदेशी कोच मार्च्लीस का कहना है, कि भारत में क्रिकेट को लोग पसंद करते है और भारत के मुकाबले साउथ अफ्रीका के पास अंतर राष्ट्रीय तजुर्बा नहीं है, लेकिन भारत में महिला क्रिकेट का अंतर राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके है, लेकिन उन को प्रशिक्षण की जरुरत है, जिस के चलते वह यहाँ पर है, साथ ही उन का कहना है, कि साउथ अफ्रीका में क्रिकेट का एक अच्छा स्तर है और वह उस अच्छे स्तर को यहाँ की महिला खिलाडियों को देंगे, जिस से कि उन के खेल में निखार आएगा, क्यों कि यहाँ की महिला खिलाडियों का मैदान में खेल अच्छा नहीं है और वह प्रयास करेंगी, कि इस खेल के स्तर को बढावा जाये
वहीँ दूसरी ओर इस के आयोजकों का कहना है, कि महिला क्रिकेट को आगे बढाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है, जिस के चलते इस महिला कोच को यहाँ बुलाया गया है, साथ ही उन का कहना है, कि इस के तहत यह हम से कोई पैसा नहीं लेंगे और यह एक संस्था है, साथ ही यह कोच इन को प्रशिक्षण देगी, साथ ही उन का कहना है, कि आने वाले समय में ट्वंटी ट्वंटी टूर्नामेंट करवाया जाएगा, जिस में विदेशी खिलाडियों को यहाँ पर बुलाया जायेगा, जिस से कि महिला क्रिकेट को एक बढावा मिलेगा और वह आपनी तरफ से उन की पूरी सहायता करेंगे, जिस के चलते यह दस दिन यहाँ पर अभ्यास करवाएंगी, साथ ही उन का कहना है, कि साउथ अफ्रीका के खिलाडियों का शरीरिक और मानसिक स्तर यहाँ से ऊँचा है, जिस के तहत यहाँ यह प्रयास किया गया है, जिस से दोनों देशों को फायदा मिलेगा
फिलहाल अब देखना यह होगा, कि यह विदेशी महिला कोच भारत की इन महिला खिलाडियों को आपना प्रशिक्षण किस तरह से देती है, जिस से कि महिला क्रिकेट का नाम भी पुरुष टीम की तरह पूरी दुनिया में ऊचा हो सके, क्या यह विदेशी कोच भारत की टीम को एक नई दिशा दिखा पायेगी.
सोमवार, जुलाई 18, 2011
बुधवार, जुलाई 13, 2011
सिख संगत की तरफ से लुधियाना में इंसाफ मार्च 15 जलाई को
प्रोफेसर भुल्लर को फांसी की सजा रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर
लुधियाना : विभिन्न मामलों में सिख कौम के साथ की जा रही ना-इंसाफी के विरोध में समूह सिख संगत की तरफ से इंसाफ़ मार्च 15 जुलाई 2011 को निकाला जायेगा। यह मार्च माडल टाउन लुधियाना स्थित गुरुद्वारा शहीदा नज़दीक गुज्जरखान कैंपस से प्रात:काल 10 बजे आंरभ हो कर शहर के अलग अलग हिस्सों से होता हुआ डी सी कार्यलय में पहुँचेगा। और डी सी को मााग पत्र देने के उपरांत संपन्न होगा। उक्त जानकारी पंथक नेता मनविन्दर सिंह ग्यासपुरा,बलविन्द्र सिंह भुल्लर,गुरदीप सिंह गोशा, बलजीत सिंह शिमलापुरी और जरनैल सिंह ने मल्हार रोड पर एक होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन दौरान दी। पत्रकारों को संबोधन करते हुए युवा नेता गुरदीप सिंह गोशा और मनविन्दर सिंह ग्यासपुरा ने इंसाफ़ मार्च के मकसद बारे बताया कि इस मार्च के माध्यम से सिख संगत को कौम के साथ की जा रही ना -इंसाफी के प्रति जागरूक करने साथ साथ सरकार और एस जी पी पी और काबिज़ पक्ष को कुंभकरनी नींद से जगाने के यत्न करेंगे। सिखों के साथ की जा रही ना-इंसाफी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिना किसी कसूर के उम्र कैद से अधिक सजा भुगत चुके प्रो. दविन्दर पाल सिंह भुल्लर की फांसी का सजा को बिना समय गवाए उम्रकैद में बदलने और पिछले कई सालों से देश की अलग अलग जेलों में बंद बे कसूर सिख नौजवानों को रिहा करवाने के लिए इंसाफ़ मार्च के द्वारा मांग की जाएगी। बलजीत सिंह शिमलापुरी और जरनैल सिंह ने पंजाब के अलग अलग हिस्सों में कई महीनों से सिख विरोधी ताकतों के इशारे और शरारती तत्वों की तरफ से श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के पवित्र पवित्र स्वरूप अग्नि भेंट किये जाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं की जांच करने की बजाय सतासीन लोगो की तरफ से इन घटनाओ को शार्ट सर्कट बता कर मामला बंद कर दिया जाता है। क्या यह ना-इंसाफी और झूठ नहीं। बलविन्दर सिंह भुल्लर ने जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहब सत्कार एक्ट 2008 का उल्ंलघन करके सुनहरी अक्षरों वाले श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के स्वरूप छापने के मामलो का हवाला देते हुए कहा कि इस कानून की उल्लंघना करने वाले निजी प्रकाशक,छपाई करवाने और छपाई की इजाज़त देने वालों के विरुद्ध कार्यवाही ना होना ना-इंसाफी नहीं तो ओर क्या है। युवा नेताओं ने सिख संगत को खुला न्योता दिया कि वह पार्टी बाज़ी से ऊपर उठ कर सिख कौम के साथ की जा रही ना-इंसाफी के विरोध में आवाज़ बुंलद करने के उद्देश्य के साथ आयोजित किये जा रहे ना-इंसाफ़ मार्च को सफल करे। इस मौके पर अवतार सिंह दुबई,चरनजीत सिंह (चन्नी फैबरिकस) मनजिन्दर सिंह काला,कमलजीत सिंह,बलजीत सिंह,प्रितपाल सिंह जमालपुर,चरनप्रीत सिंह मिक्की,परमजीत सिंह पम्माा भी उपस्थित थे।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)