शनिवार, जनवरी 09, 2021

किसानों के समर्थन में तेज़ी से फ़ैल रही है पोल खोल यात्रा

6 जनवरी से शुरू हुई और 20 जनवरी तक चलेगी 


सोशल मीडिया
: 9 जनवरी 2020: (इर्द गिर्द ब्यूरो)::

कृषि कानून रद्द करवाने  लिया संघर्ष कर रहे किसानों की हालत पर लगातार आँखें मूँद कर बैठी मोदी सरकार का रवैया न केवल आम जनता में गुस्सा पैदा कर रहा है बल्कि रोष और विरोध के नए नए रूप स्वरूप भी पैदा कर रहा है। अलग अलग क्षेत्रों के लोग अपने अपने अंदाज़ में मोदी सरकार को बताने में लगे हैं कि यह कानून हमारे हक़ में नहीं हैं। इसी तरह का विरोध अभियान महाराष्ट्र में भी शुरू हुआ है। किसान विरोधी तीनों कानूनों के दुष्परिणामों की जनजागृती के लिये महाराष्ट्र में शुरू हुआ व्यापकअभियान तेज़ी से फैलता भी जा रहा है। इस सबंध में 6 जनवरी से 20 जनवरी तक चलने वाली पोलखोल यात्रा सरकार की पोल खोलने पर निकल पड़ी है। लोगों द्वारा दिखाया जा रहा है भरपूर उत्साह इसमें शामिल किसान समर्थकों के हौंसले लगातार बढ़ा रहा है। अपने पहले दिन अर्थात 6 जनवरी से ही यह पोल खोल यात्रा लगातार लोकप्रिय हो रही है। किसान आंदोलन के साथ साथ मोदी सरकार की अन्य नाकामियां भी इसी पोल खोल यात्रा में मंच पर बताई जा रही हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें