A.K.S. on Wednesday 18th November 2026 at 23:07 From Gandhi Nidhi Pattikalyana, Samalkha
प्राकृतिक जीवन शैली के गुर भी बताए गए
समालखा: 18 नवम्बर 2026:>>कार्तिका कल्याणी सिंह > >इर्द-गिर्द डेस्क>>
अब जबकि बीमारियां विकराल रूप ले चुकी हैं और इलाज पहुँच से बाहर हैं तो महात्मा गांधी जी का मार्गदर्शन आज भी काम दे रहा है। उनका लाईफ स्टाईल लोगों को राहत दे रहा है। चरखे से ले कर प्राकृतिक जीवन शैली आज भी राह दिखा रही है।
इसकी झलक मिली गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश, स्वाध्याय आश्रम, पट्टीकल्याणा जिला पानीपत एवं आयुष विभाग, पानीपत के तत्वाधान में जब आज बुधवार 18 नवम्बर 2026 को 9वें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर गांधी स्मारक निधि, स्वाध्याय आश्रम, पट्टीकल्याणा के प्रांगण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह एक यादगारी आयोजन था।
इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन कर के संगोष्ठी का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। संगोष्ठी में गांधी स्मारक निधि, पट्टीकल्याणा द्वारा संचालित प्राकृतिक जीवन केन्द्र के मुख्य चिकित्सक डाॅ॰ संदीप कुमार जैन ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि आज 18 नवम्बर 2026 प्राकृतिक चिकित्सा दिवस से प्राकृतिक चिकित्सा के उपचार हेतु भर्ती होने वाले साधकों के लिए विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। इसके अनुसार प्रत्येक तीन दिन पर एक दिन का उपचार निःशुल्क दिया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है और प्राकृतिक चिकित्सा में भी इन्हीं पांच तत्वों से शरीर शोधन कर सभी बीमारियों का ईलाज किया जाता है। यहां पर सन् 1967 में प्राकृतिक जीवन केन्द्र की स्थापना की गई थी। तब से यह केन्द्र निरन्तर प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार एवं इसके प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रहा है। यहां पर देश के विभिन्न प्रान्तों के साथ-साथ विदेशों से भी साधक-साधिका स्वास्थ लाभ लेने के लिए आते हैं।
आज के परिवेश में मिलावटी खान-पान, अनियमित जीवन शैली के कारण कई प्रकार के रोग हमारे शरीर में उत्पन्न होते हैं। हम इन्हें योग, प्राणायाम प्राकृतिक चिकित्सीय आहार से दूर कर सकते हैं। लगभग सभी बीमारियां का सम्बन्ध हमारे पेट अथवा पाचन तंत्र से होता है और इसके लिए हम स्वयं उत्तरदायी हैं।
हमने अपनी पारम्परिक जीवन शैली को बहुत हद तक छोड़कर आधुनिक कही जाती शहरी जीवन शैली को अपना लिया है। जिससे खान-पान और दिनचर्या प्रभावित हुई है और इसके परिणाम स्वरुप हमारे शरीर में तरह तरह की बहुत सी नई नई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं।
हम सब प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर इन सभी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं और स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। आयुष विभाग, पानीपत से आए डाॅ॰ कुलदीप शर्मा ने आर्युवेद की जानकारी देते हुए बताया कि हम आर्युवेदिक औषधियों से अपने को स्वस्थ रख सकते हैं और यह औषधियां हमारे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं।
किवाना से आईं डाॅ सोनिया ने प्राकृतिक चिकित्सा में उपवास से क्या लाभ होते हैं इनकी जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि हमारे भोजन में सभी तत्व होने चाहिए जैसे हरी सब्जियां, फल, अंकुरित अनाज, दूध, दही, छाछ आदि। इनसे शरीर को पूर्ण पोषण मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
जल चिकित्सा की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गर्म और ठण्डे जल के प्रयोग से पेट रोग एवं दर्द आदि का उपचार कर सकते हैं। कब्ज, एसिडिटी के लिए मिट्टी चिकित्सा लाभदायक होती है। केवल जल से फायदे की बात हिरनिवाली लगती है लेकिन यह बेहद चमत्कारी भी है।
डाॅ॰ मधु, सिवाह ने बताया कि प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है। धूप से हम विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं। रंग चिकित्सा से भी बीमारियों का ईलाज किया जाता है। यह सूर्य की किरणों से जल तैयार कर किया जाता है। यह जल कमाल की हद तक लाभ पहुंचाता है।
इस अवसर पर डाॅ॰ नीलिमा, योगा स्पेशलिस्ट ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया और बताया कि योग से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। योग को अपनाने वाले ही जान सकते हैं की यह कितना चमत्कारी है। इसके फायदों की गिनती बहुत बड़ी है। इसलिए हम प्रकृति से जुड़ें और स्वयं को स्वस्थ रखें।
इस अवसर पर प्राकृतिक जीवन केन्द्र की महिला चिकित्सक डाॅ॰ रुपाली जैन ने कहा कि हमें अपने शरीर को प्रतिदिन एक घण्टे का समय देना चाहिए। इस एक घण्टे में सैर, योग-प्राणायाम करें और स्वस्थ रहें। अपनी दिनचर्या ठीक रखेंगे तो शरीर स्वस्थ रहेगा। इस अवसर आये हुए महिला पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आर्युवेदिक औषधियों का वितरण भी किया गया।
स्वास्थ्य रक्षा के इस अवसर पर प्रसन्न कुमार, संजय पटेल, अजय कुमार, बसन्त, योगेेन्द्र यादव, बिमलेश, मोनिका, अनिल, अमित कुमार, गुलशन कुमार, संजय, नीरज, परवीन, परमीत सिंह, प्रदीप, दीपक, विकास, रामपाल, राहुल, बहादुर सिंह, दिनेश शर्मा, पंकज, ज्योति, सीमा, प्रोमिला, रेनू एवं गांधी स्मारक निधि पब्लिक स्कूल के बच्चे और स्टाफ के साथ ही आयुष विभाग पानीपत के अन्तर्गत प्राकृतिक चिकित्सक, आर्युवेद चिकित्सक, योगा चिकित्सक एवं योग सहायकों के साथ आस पास के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यहां 9वें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस और पट्टीकल्याणा के आयोजन से बहुत कुछ ऐसा सामने औए जो हमारे स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अनमोल है। तन और मन का स्वास्थ्य बहुत ही सुलभ और सहज हो जाता है प्रकृति के निकट रह कर। कभी बीमार होने पर बाज़ार जाना पड़े तो इसका मिलना नामुमकिन जैसा ही है।
वास्तव में प्रकृति की गोद में बैठ कर ही मिलता और समझ आता है सेहत का संदेश। इसी समझ आता है धूप, रंग और संतुलन से जीवन जीने का ढंग तरीका।
स्वाध्याय आश्रम, पट्टीकल्याणा के हरे-भरे प्रांगण में जब 9वें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर संगोष्ठी हुई, तो माहौल में केवल औपचारिक चर्चा नहीं थी—बल्कि प्रकृति से दोबारा जुड़ने की एक सहज अपील थी।
विशेषज्ञों ने जो बातें साझा कीं, वे रोज़मर्रा की ज़िंदगी से इतनी जुड़ी थीं कि हर कोई उन्हें ध्यान से सुन रहा था। सिर्फ सुन ही ही नहीं रहा था बल्कि आत्मसात भी कर रहा था। ज़िंदगी को हर पल स्वस्थ और प्रसन्न बनाने के गुर इसी जाएवं शैली में हैं।
विशेषज्ञों ने बारीकी से समझया कि धूप और विटामिन डी का कितना गहरा संबंध है। सुबह की गुनगुनी धूप केवल मौसम का हिस्सा नहीं, बल्कि शरीर के लिए विटामिन डी का एक प्राकृतिक और सुलभ स्रोत है। इस विटामिन की कमी बहुत सी समस्याएं पैदा कर सकती है।
इसी तरह रंग चिकित्सा (Chromotherapy) भी बहुत से कमाल दिखा सकती है। सूर्य की किरणों के प्रभाव से तैयार जल के माध्यम से रंगों के संतुलन द्वारा उपचार की परंपरा को भी सरल रूप में समझाया गया। रंगों का यह कमाल शायद आपने पहले कभी न देखा हो।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें अलग-अलग पीढ़ियों और क्षेत्रों के लोग एक साथ बैठे नज़र आए—गांधी स्मारक निधि पब्लिक स्कूल के बच्चे और स्टाफ, आयुष विभाग पानीपत से जुड़े प्राकृतिक चिकित्सक, आयुर्वेद चिकित्सक, योगा चिकित्सक व योग सहायक, और आसपास के गणमान्य नागरिक।
इस मौके पर एक तरफ़ स्कूल के बच्चों की जिज्ञासा थी, दूसरी तरफ़ अनुभवी चिकित्सकों और स्थानीय नागरिकों का जुड़ाव। यह संगोष्ठी इस बात की याद दिलाती है कि सेहत की बुनियाद अक्सर उन सरल प्राकृतिक संसाधनों में छिपी होती है, जिन्हें हम भागदौड़ में अनदेखा कर देते हैं और सही कहें तो देख ही नहीं पाते।
विद्यार्थियों की सहभागिता भी कमाल की रही। स्कूल की छात्राएं (सफेद यूनिफॉर्म और मास्क पहने) ध्यान से सुन रही हैं। उनके लिए यह केवल एक छुट्टी का दिन नहीं, बल्कि 'प्रकृति की पाठशाला' है, जहाँ उन्हें विटामिन डी और सूर्य की किरणों के महत्व का व्यावहारिक ज्ञान मिल रहा है।
आयोजन में ज्ञान के प्रतीक थे मंच के दृश्य। वक्ता के पीछे लगे चार्ट्स में 'रंग चिकित्सा' (Chromotherapy) और 'धूप स्नान' के वैज्ञानिक आधार को सरल हिंदी और अंग्रेजी में दर्शाया गया है। रंगीन पानी की बोतलें और सूरज का चित्र इस विधि की सरलता को बयान कर रहे हैं।
सहज संवाद ने माहौल को भी प्राकृतिक बना दिया था। मंच पर विशेषज्ञ बिना किसी बनावट के सीधी बात कर रहे हैं। यह एक 'पब्लिक सेमिनार' का ऐसा मॉडल है जो ज्ञान को आसानी से हर व्यक्ति तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दिखाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें