24-दिसंबर-2012 13:33 ISTसरकार ने किया प्रख्यात न्यायविदों की समिति का गठन
सरकार ने आपराधिक कानून में संभावित संशोधनों के बारे में सुझाव देने के लिए प्रख्यात न्यायविदों की एक समिति बनाने का फैसला किया है, ताकि महिलाओं के खिलाफ संगीन यौन अपराध करने वाले अपराधियों के विरूद्ध तेजी से सुनवाई करने और उन्हें कड़ी सज़ा देने का प्रावधान किया जा सके।
भारत के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री जे. एस. वर्मा इस समिति के अध्यक्ष होंगे। हिमाचल प्रदेश की पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) न्यायमूर्ति श्रीमती लीला सेठ और भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल श्री गोपाल सुब्रमण्यम इस समिति के अन्य सदस्य होंगे। यह समिति 30 दिन के अन्दर अपनी रिपोर्ट देगी।
हाल की घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मौजूदा कानूनों की समीक्षा करने की आवश्यकता पर गंभीरता से विचार किया है, ताकि संगीन यौन अपराधों के मामलों में जल्दी इन्साफ मिले और अपराधियों को कड़ी सज़ा मिले। (PIB)
वि. कासोटिया/आनन्द/मधुप्रभा—6318
..बस कुछ रास्तों की चर्चा--कुछ मंज़िलों की-- Contact:medialink32@gmail.com WhatsApp Number +919915322407
दुनिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दुनिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, दिसंबर 24, 2012
मंगलवार, अगस्त 03, 2010
संयुक्त पत्रकार सम्मेलन
विकीलीक्स के मुद्दे पर चर्चा जारी है. इसे लेकर 29 जुलाई 2010 को पेंटागन में भी एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन हुआ जिसमें अमेरिका के रक्षा सचिव रोबर्ट एम. गेटस और Chairman of the Joint Chiefs of Staff Navy Adm. Mike Mullen मौजूद थे. इन दोनों उच्च सैनिक अधिकारियों ने कहा कि इन हजारों वर्गीकृत दस्तावेजों की लीकेज सुरक्षा मामलों में एक गंभीर कोताही है. प्त्त्रकर सम्मेलन के इन पलों को अमेरिकी रक्षा विभाग के आर.डी वार्ड ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. अगर आपके पास भी इस मुद्दे पर कुछ कहने को है तो उसे अवश्य भेजिए....! ----प्रस्तुति :रेक्टर कथूरिया
गुरुवार, जुलाई 29, 2010
ऐ मेरे वतन के लोगो ज़रा आँख में भर लो पानी....!
सेना के जवान जब देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाज़ी लगाने के लिए किसी मिशन पर जाते हैं तो उनके घरों में भी होती है उनकी बूढी मां, उनके बुज़ुर्ग पिता, प्यारे से बच्चे और उनकी जीवन की सुंदर सी संगिनी. उन सभी को भी आती हैं बहुत सी मुश्किलें. जब उन सभी को याद आती है अपने उस सेनिक जवान की तो उनका दिल भी रो उठता है. पर वे उसे छुपा लेते हैं मुस्कराहट के पर्दे में अपने सारे गम. इन गमों को बांटने के लिए उप राष्ट्रपति Joe Biden की पत्नी Dr. Jill Biden 28 जुलाई 2010 को विशेष तौर पर सैनिकों की पत्नियों के पास फोर्ट ड्रम, न्यूयार्क में पहुँचीं और उनके दुःख दर्द सुने. उनसे कई मुद्दों पर सुझाव मांगे.गौरतलब है की डाक्टर जिल सैनिक परिवारों की भलाई के मामले में फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा के साथ भी उल्लेखनीय काम कर चुकी हैं. इन पलों की अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए कैमरे में उतारा John D. Banusiewicz ने. आपके मन में अगर इस मामले को लेकर कुछ उठे तो अपने विचार अवश्य भेजिए हमें इंतज़ार रहेगी आपकी राये और सुझावों की. --रेक्टर कथूरिया.
बुधवार, जुलाई 28, 2010
शहीद सप्ताह शुरू, मीडिया खबर को धमकी और विमान दुर्घटना
दिन था 28 जुलाई 1972 का. उस दिन नक्सलवादी आन्दोलन के संस्थापक चारू मजूमदार की पुलिस हिरासत में मौत ही गयी थी. दार्जिलिंग के पास ही एक छोटे से रेलवे स्टेशन नक्सलबाड़ी से उठी वह चिनगार चारू मजूमदार की मौत से भी मंद नहीं पड़ी.वह लाल आंधी आज एक बहत ही व्यापक आतंक का रूप ले चुकी है.इस आन्दोलन की चर्चा होती है तो कानू सान्याल और चारू मजूमदार की बातें भी होती हैं.कभी उनके समर्थन में तो कभी उनके विरोध में. उन विचारों की बात आज भी हो रही है. पर फिलहाल हम चर्चा कर रहे हैं शहीद सप्ताह की. 28 जुलाई के दिन को याद करते हुए.इस सप्ताह को मनाने की घोषणा की है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने. अगर हमारे खिलाफ या फिर हमारे किसी भी आदमी के खिलाफ कुछ भी बोलोगे तो फिर जान से जायोगे. इस तर्ज़ की धमकी दी है एक जाने माने न्यूज़ चैनल ने मीडिया खबर.कॉम को. इस न्यूज़ पोर्टल के सम्पादक पुष्कर पुष्प ने इस सारे मामले की जानकारी आवश्यक तथ्यों सहित दिल्ली के पांडव नगर थाना को दे दी है. गौरतलब है कि मीडिया खबर ने इस चैनल की कुछ ऐसी अंदर की खबरें जग ज़ाहिर की थीं जिनका सम्बन्ध श्रम कानूनों के उलंघन से भी था. इन ख़बरों को रुकवाने के लिए बहुत से प्रयास पहले भी किये गए थे जो सफल नहीं हुए. अब देखना यह है कि वैकल्पिक मीडिया के तौर पर उभर रहे वैब मीडिया पर इस तरह के दबावों के खिलाफ कौन सामने आता है और कौन विरोधी पाले में जाता है. आप पूरी खबर पढ़ सकते हैं केवल यहां क्लिक करके.
इसी बीच एक दुखद खबर आई है पाकिस्तान से. इस्लामाबाद के निकट ही एक विमान दुर्घटना में 152 लोगों की मौत हो गयी है. कराची से आ रहा यह जहाज़ लैंडिंग के वक्त मरगला की पहाड़ियों में हादसे का शिकार हो गया. इस जहाज़ में 146 यात्री थे जबकि अन्य छह चालाक दल के सदस्य थे.कराची से सुबह 07:45 पर उड़ान भरने वाले इस जहाज़ का सम्पर्क 09 :45 बजे टूट गया था. घने जंगल वाली इन पहाड़ियों में बारिश के कारण राहत के कार्यों में काफी परेशानी आयीं.पाकिस्तान ने एक दिन के राष्ट्रिय शोक का एलान किया है. --रेक्टर कथूरिया
बुधवार, जून 09, 2010
गेटस ने की ब्रिटिश प्रधान मन्त्री से भेंट
अमेरिका के रक्षा सचिव रोबर्ट एम गेटस ने ब्रिटिश प्रधान मन्त्री डेविड कैमेरोन से 7 जून 2010 को लन्दन में भेंट की. ब्रिटिश प्रधान मन्त्री की रिहायश 10 डायूनिंग स्ट्रीट लन्दन यू के में हुई इस भेंट के इन अन्तरंग पलों को कैमरे में कैद किया अमेरिकी रक्षा विभाग के Master Sgt. Jerry Morrison ने.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)




