रविवार, फ़रवरी 24, 2013

चीन में रूमानी और रंगीन रोशनियों का महोत्सव

24.02.2013, 12:33
बुरी आत्मायों को डराने के लिए चलाये गए पटाखे
                                                          फोटो: EPA
आज चीनी लोग रोशनियों का महोत्सव मना रहे हैं। इस महोत्सव के साथ ही चंद्र कैलेंडर के अनुसार दो सप्ताह के दौरान मनाए जाते नववर्ष के जश्नों की समाप्ती हो जाती है। बीजिंग में आज सुबह से ही पटाखों का आवाज़ सुनाई दे रही है। इस प्रकार लोग बुरी आत्माओं को डराकर दूर भगाने की कोशिश कर रहे हैं। आज के दिन लोग खूब सैर करते हैं, ढोल की लय पर बांसों पर नाच करते हैं और रंग-बिरंगा पहनावा पहनकर परेड और नृत्य करते हैं। महोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा चीनी मंदिरों, सड़कों और पार्कों पर धुंधलका में जल रही बत्तियां होती हैं जो बहुत ही रूमानी और सुंदर दिखाई देती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें